रक्तदान शिविर में कलेक्टर हुए शामिल, शहीदों की थीम पर बनाया पंडाल |
- |
खरगौन | 15-फरवरी-2019 |
गुरूवार वेलेंटाईन-डे पर भीकनगांव नगर के टंटया मामा भवन में लक्ष्य परिवार द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया। यहां लक्ष्य परिवार द्वारा पिछले 5 वर्षों से वेलेंटाईन-डे के अवसर पर रक्तदान किया जाता है। इस बार आयोजन की खासियत यह है रही कि रक्तदान शिविर का पूरा पंडाल शहीदों की थीम पर सजाया गया था। प्रातः 9 बजे से नगर के युवाओं व महिलाओं की रक्तदान करने व रक्त परीक्षण करने की भीड़ रही। वेलेंटाईन-डे पर इस आयोजन में युवा व महिलाएं भी बड़ चढ़ कर हिस्सा लेती है। वही पंडाल में एक सेल्फी पाईंट भी बनाया गया है। रक्तदान करने के बाद महिलाएं व लड़कियों ने अपने ब्लड ग्रुप के साथ सेल्फियां भी खिंची। रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय खरगोन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीकनगांव एवं एमवाय हॉस्पिटल इंदौर के डॉक्टरों की टीम शिविर में उपस्थित रही। इस दौरान कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड एवं विधायक झूमा सोलंकी ने पूर्व सैनिकों व महिला पुरुषों को कार्यक्रम में सम्मानित भी किया। इस अवसर नगर परिषद अध्यक्ष श्री दीपक ठाकुर एवं समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे।
|
रांगोली, मेहंदी व कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न |
- |
खरगौन | 06-फरवरी-2019
|
निमाड़ उत्सव के तीसरे दिन रांगोली, मेहंदी व कुश्ती प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। बुधवार को किला परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता महेश्वर की कलात्मक धरोहर की थीम पर प्रतिभागीयों ने रांगोली बनाई। प्रतियोगिता में आयु वर्ग के अनुसार आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रज्ञा सुधीर श्रीमाली प्रथम, रीमा रविंद्र पालनपुरे द्वितीय एवं नेहा प्रशांत गोरे तृतीय पर रही। वही 18 वर्ष आयु वर्ग में सोनम खेड़कर प्रथम रही। इसी प्रकार 11 से 14 आयु वर्ग में स्नेहा दिनेश सेन प्रथम, समीरा संतु शेख द्वितीय एवं शुभी बिल्लोरे तृतीय रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भुमिका वार्ड क्रमांक 10 पार्षद अर्चना निलेष जैन, राखी अंकुल जैन एवं सपना शरद श्रीमाली ने निभाई।
|
ई-प्रॉसीक्युशन एप्प से छोटे जिलों का प्रदर्शन भी आने लगा नजर |
एप्प को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड से किया सम्मानित |
खरगौन | 31-जनवरी-2019 |
मप्र लोक अभियोजन विभाग द्वारा ई-प्रॉसीक्युशन एप्प लागू किया गया था, जिसके माध्यम से न्यायालयीन प्रक्रिया की जानकारियां सामने आने लगी। इस एप्प का सबसे बड़ा फायदा यह भी देखने में आया कि छोटे जिले जिनका प्रदर्शन अब तक सामने नहीं आ पाता था, उनका प्रदर्शन भी उभरकर सामने आने लगा है। अभियोजन अधिकारी श्री अमरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि 29 जनवरी को इंदौर के निजी होटल में एक समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग के ई-प्रॉसीक्युशन एप्प को सम्मानित किया गया। बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड लंदन की ओर से प्रदेश के महानिदेशक सह संचालक अभियोजन श्री राजेंद्र कुमार और विभाग की पीआरओ श्रीमती मौसमी तिवारी को सम्मानित किया गया। असम उच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश श्री रमेश गर्ग के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। डीजी राजेंद्र कुमार ने कहा कि 1 वर्ष में जघन्य अपराधों के मामलों में अधिक से अधिक अपराधियों को फांसी की सजा दिलाने की सपने से कम नहीं था, लेकिन यह सपना सच हुआ है। डीजी श्री राजेंद्र कुमार ने एप्प के माध्यम से खरगौन और पन्ना जैसे छोटे जिलों के प्रदर्शन की समारोह में सराहना की।
|
समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आज |
- |
खरगौन | 20-जनवरी-2019 |
आज सोमवार प्रातः 11 बजे से स्वामी विवेकानंद सभागृह में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड करेंगे। बैठक में सीएम हेल्पलाईन, लोकसेवा अंतर्गत आवेदन पत्रों की समीक्षा, लंबित अर्द्ध शासकीय पत्रों की समीक्षा, समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की जाएगी। बैठक में खरगौन के समस्त जिलाधिकारी उपस्थित रहेंगे
क्लब फुट से पीड़ित बच्चों के लिए शिविर आज
|
-
|
मण्डला | 07-जनवरी-2019 |
कलेक्टर श्री जगदीश चन्द्र जटिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शून्य से 18 वर्ष के क्लब फुट से पीड़ित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना है। उन्होंने बताया कि आरबीएसके मोबाईल हेल्थ टीम द्वारा ऐसे लगभग 150 बच्चों को चिन्हांकन किया गया है। शिविर का आयोजन 7 जनवरी को प्रातः 10 बजे से जिला चिकित्सालय परिसर में किया गया है। कलेक्टर ने अध्यक्ष नारायण सेवा संस्थान को अपने विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम को पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
|
संस्कृति मंत्री डॉ.साधौ ने किया राशन दुकान का औचक निरीक्षण |
- |
खरगौन | 05-जनवरी-2019 |
मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधौ ने शुक्रवार को महेश्वर रोड़ स्थित आदिम जाति सेवा संस्था मर्यादित मण्डलेश्वर की राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया। जहाँ राशन की दुकान पर ताला लगा हुआ मिला। स्थानीय लोगो ने डॉ. साधौ को राशन दुकान की अनियमितताओ को लेकर शिकायत की गई थी। जिस आधार पर डॉ विजयलक्ष्मी साधौ महेश्वर जाते समय तकरीबन 2 बजे राशन की दुकान पर पहुँची जहाँ दुकान पर ताला लगा हुआ था। जिसके बाद खाद्य विभाग के अधिकारी एएन कुरैशी को बुलाया गया एंव अनियमितताओ दूर करने के निर्देश दिए। खाद्य अधिकारी श्रीएएन कुरैषी ने बताया कि समय पर दुकान बंद मिली साथ ही बोर्ड पर भी जानकारी नही थी और अनेक अनियमितता भी पाई गई। जिस पर पंचनामा बनाया गया है। आगे कार्यवाही की जाएगी।
|
प्रदेश में तहसील स्तर का सबसे बड़ा न्यायालय भवन का हुआ लोकार्पण |
भीकनगांव के लिए बड़ा ही ऐतिहासिक दिन आज - न्यायमूर्ति श्री अवस्थी |
खरगौन | 24-दिसम्बर-2018 |
आज का दिन भीकनगांव के लिए बड़ा ही ऐतिहासिक दिन है। यहां प्रदेश में तहसील स्तर का सबसे बड़ा व सर्व सुविधायुक्त न्यायालय भवन का लोकार्पण किया गया। यह एक ऐसा न्यायालय है, जहां एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलेगी। पक्षकार को सुविधा के साथ-साथ अधिवक्ता एवं न्यायाधीष के समन्वय की भी आवश्यकता है, जिससे उसकी अच्छी तरह से सुनवाई कर वास्तविक न्यायदान किया जा सके। न्यायालय में आने वाले पक्षकार को समय पर न्याय मिलेगा, तो वह यहां से संतोषजनक भाव के साथ जाएगा और उसे यह लगेगा कि वह यहां जिस उद्देश्य से आया था वह पूरा हो चुका है। यह बात मप्र उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के न्यायमूर्ति श्री सुनिल कुमार अवस्थी ने रविवार को भीकनगांव में लोकार्पित किए गए प्रदेश में तहसील स्तर के सबसे बडे न्यायालय भवन के अवसर पर कहीं।
सुंदर वातावरण में कार्य करने से क्षमता में होती है वृद्धि
न्यायामूर्ति श्री अवस्थी ने न्यायाधीष और अधिवक्ताओं से न्यायालय में साफ, सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि न्यायालय भवन में हमेशा स्वच्छता बनी रहे, क्योंकि स्वच्छता व सुंदर वातावरण में कार्य करने से हमारी कार्य क्षमता में वृद्धि होती है और मन में उत्साह व उमंग होता है। श्री न्यायमूर्ति ने कहा कि भीकनगांव में 1922 से न्यायालय भवन संचालित हो रहा है, लेकिन उसे 96 वर्षों के बाद स्वयं का भवन मिल रहा है। यह भवन बस स्टैंड के नजदीक होने से पक्षकारों को आने-जाने में सुविधा होगी और उन्हें इधर-उधर कहीं परेशान नहीं होना पड़ेगा।
|
प्रमाण पत्र तैयार करने एवं घोषणा करने वालों को किया नियुक्त |
- |
खरगौन | 11-दिसम्बर-2018
|
विधानसभा 2018 के अंतर्गत 11 दिसंबर को होनी वाली मतगणना के दौरान विजेताओं को दिए जाने वाले प्रमाण पत्र तैयार करने तथा जिले की 6 विधानसभाओं के राउंड वाईस प्राप्त मतों की घोषणा करने वालों को नियुक्त कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमएल कनेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की 6 विधानसभाओं के अंतिम परिणाम पश्चात विजेता उम्मीदवार के प्रमाण पत्र तैयार करने के लिए कलेक्टर शाखा के सहायक ग्रेड-दो रमेशचंद्र इकवन एवं सहायक ग्रेड-तीन बीएल निगवाल को नियुक्त किया है। वहीं 6 विधानसभाओं के राउंड वाईस प्राप्त मतों की घोषणा करने तथा अन्य कार्य व्यवस्था के संबंध में घोषणा के लिए बहुउदेशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता राजकुमार शर्मा को नियुक्त किया है।
|
पुरूष एवं महिला को प्रेरित करने के लिए शिविरों का आयोजन |
- |
खरगौन | 30-नवम्बर-2018
|
जिले में माह दिसंबर 2018 में विभिन्न स्थानों पर पुरूषों एवं महिलाओं को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यह शिविर प्रथम एवं तृतीय बुधवार को बैडिया एवं सनावद में, प्रत्येक सोमवार को सनावद में, प्रथम व तृतीय सोमवार को भीकनगांव एवं गोगांवा में, द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को भीकनगांव में, पंचम शनिवार को भगवानपुरा में, द्वितीय व चतुर्थ सोमवार को भगवानपुरा व बिस्टान में, प्रथम व तृतीय शनिवार को ऊन एवं सेगांव में, प्रत्येक गुरूवार को कसरावद में, द्वितीय व चतुर्थ बुधवर को महेश्वर एवं करही में, पंचम सोमवार को मंडलेश्वर, महेश्वर एवं करही में, प्रथम मंगलवार, तृतीय शुक्रवार एवं द्वितीय व चतुर्थ गुरूवार को झिरन्या में, प्रत्येक शनिवार को जिला चिकित्सालय खरगोन में तथा तृतीय शुक्रवार को अस्था ग्राम खरगोन, सनावद व गोगांवा में आयोजित किए जाएंगे।
|
अधिकारी-कर्मचारी को जारी किए डाक मतपत्र |
- |
खरगौन | 24-नवम्बर-2018
|
विधानसभा निर्वाचन 2018 के अंतर्गत ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को डाक मतपत्र जारी कर दिए गए है। डाक मतपत्र के प्रभारी अधिकारी श्री आरके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन में तैनात 7264 अधिकारी एवं कर्मचारियों को शनिवार तक डाक मतपत्र जारी कर दिए गए है। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी रिटर्निंग ऑफिसर/कार्यालय प्रमुख से डाक मतपत्र प्राप्त कर डाक मतपत्र प्राप्ति के पश्चात अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।
|
व्यय प्रेक्षक ने ली बैठक |
- |
खरगौन | 03-नवम्बर-2018 |
कसरावद विधानसभा के व्यय प्रेक्षक श्री चान बासा मीरान ने शनिवार को जनपद पंचायत कसरावद के सभागृह में व्यय निगरानी से जुड़ी टीमों के साथ बैठक की। बैठक में वीवीएसटी, एसएसटी, फ्लाईंग स्कॉट की टीमों द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी मांगी गई। साथ ही अब तक टीमों द्वारा की गई कार्यवाहियों की समीक्षा भी की। बैठक में रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती नेहा शिवहरे भी उपस्थित रहीं।
|
आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी |
- |
खरगौन | 27-अक्तूबर-2018
|
विधानसभा निर्वाचन 2018 के मद्देनजर आबकारी विभाग द्वारा मदिरा के अवैध रूप से विक्रय धारण-परिवहन संग्रहण के अपराधों को रोकने के लिए कार्यवाही लगातार जारी है। गत शुक्रवार को की गई कार्यवाही में 24 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। सहायक आयुक्त आबकारी श्री केसी अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को अलग- अलग स्थानों पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही में कुल 24 प्रकरण पंजीबद्ध कर 31 हजार रूपए से अधिक की सामग्री जप्त की। इस दौरान देशी मदिरा 26.1 बल्क लीटर, हाथ भट्टी मदिरा 57 लीटर तथा महुआ लाहन 380 किग्रा जप्त की गई। जप्त की गई कुल सामग्रियों की किमत 31960 रूपए है।
(0 days ago)
|
|
|
|