Sunday, December 10News That Matters

आज भारत में मनाया जा रहा है World Savings Day ,

World Savings Day 2023 कोई भी सपने को पूरा करने या फिर एक अच्छी लाइफस्टाइल जीने के लिए पैसों की जरूरत होती है। इसके अलावा वित्तीय तौर पर स्थिर रहने के लिए सेविंग बहुत जरूरी होता है। सेविंग को बढ़ावा देने के लिए हर साल 30 अक्टूबर को विश्व बचत दिवस मनाया जाता है। इसमें लोगों को सेविंग के लिए जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जाता है। जानिए यह दिवस का इतिहास क्या है।

हर साल 31 अक्टूबर को दुनियाभर में विश्व बचत दिवस (World Savings Day) मनाया जाता है। यह दिवस सविंग पर जोर देने के लिए मनाया जाता है। कोई भी आपात स्थिति में लड़ने के लिए या फिर रिटायरमेंट के बाद भी इनकम को जारी रखने के लिए सेविंग काफी जरूरी होती है। यह आपकी इनकम को सुरक्षित रखती है साथ ही आपको वित्तीय तौर पर मजबूती देती है।

विश्व बचत दिवस का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सेविंग के लिए जागरूक करना है।

विश्व बचत दिवस का कनेक्शन विश्व के पहले सेविंग बैंक कांग्रेस से जुड़ा है। सबसे पहले दुनिया में विश्व बचत दिवस का आयोजन इटली में किया गया था। यह आयोजन 30 अक्टूबर 1924 में किया गया था। इसे अधिकारिक रूप से 31 अक्टूबर 1924 में स्थापित किया गया था। इसके बाद से हर साल 31 अक्टूबर को विश्व बचत दिवस मनाया जाता है।

भारत में 30 अक्टूबर को विश्व बचत दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को विभिन्न सेविंग तकनीक के बारे में जानकारी देना है।