Spread the love

जबलपुर में पब संचालक की दबंगई, साथियों संग दो युवकों को बंधक बनाकर पीटा, राइफल से हमला

 

04 Feb 2026

 

दीनदयाल चौक स्थित डिकासा पब में पब संचालक और उसके साथियों द्वारा दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि संचालक ने साथियों के साथ मिलकर दोनों युवकों को पब के भीतर बंधक बनाया और उन पर राइफल से जानलेवा हमला किया। दोनों को बुरी तरह पीटकर अधमरी हालत में सड़क पर फेंक दिया गया।

 

घायल युवकों की पहचान हनुमानताल भानतलैया निवासी अंकित सोनकर उर्फ देवा और अप्पू सोनकर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी की रात दोनों युवक डिकासा पब पहुंचे थे, जहां मौजूद मैनेजर दीपेश सोनकर ने उन्हें प्रवेश देने से मना कर दिया। इसी दौरान पब संचालक सुखेन्द्र तिवारी अपने साथियों आकाश करिया, विकास शेट्टी, अंकुर डागौर और चार बाउंसर्स के साथ मौके पर पहुंचा। सभी ने मिलकर दोनों युवकों को जबरन अंदर ले जाकर बंधक बना लिया। आरोप है कि सुखेन्द्र तिवारी ने राइफल से अंकित के चेहरे पर वार किया, जबकि अप्पू के साथ भी जमकर मारपीट की गई।

 

घटना के बाद दोनों युवक किसी तरह वहां से चले गए। इसके बाद आरोपियों ने मामले को दबाने के लिए माढ़ोताल थाने में दोनों घायलों के खिलाफ फर्जी एफआईआर भी दर्ज करवा दी। इसकी जानकारी मिलने पर अंकित के पिता अशोक सोनकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे और पूरी घटना बताई। इसके बाद माढ़ोताल थाने में पब संचालक सुखेन्द्र तिवारी, मैनेजर दीपेश तिवारी सहित पांच नामजद और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

 

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हमले में इस्तेमाल की गई राइफल किसकी थी। साथ ही राइफल की जब्ती और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि डिकासा पब पहले भी विवादों में रहा है और देर रात तक संचालन व शराब परोसने को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं।

 

 

 

 

 

अप्रैल 25, 2024

शासकीय श्रवण बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ

बायपास चौक भेड़ाघाट रोड जबलपुर स्थित शासकीय श्रवण बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन शिक्षण सत्र में मूक बधिर बालक-बालिकाओं के प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ है। प्री-प्राइमरी स्कूल से कक्षा 12वीं तक संचालित इस विद्यालय में प्रवेश के लिए इच्छुक मूक बधिर बालक-बालिकाएं सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संस्था के कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। संस्था के अधीक्षक ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा इस वि‌द्यालय में निःशुल्क शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं प्री-प्राइमरी से आठवीं तक के छात्रों को आवासीय सुविधायें प्रदान की जावेगी। विद्यालय में मूक-बधिर बालक बालिकाओं का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता की आजादी को ध्यान में रख कर ही हमने पत्रकारिता की शुरुआत की है. वर्तमान परिवेश की परिश्थितियों को समझते हुये क्रांति के इस युग में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समाज में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर समाज को एक नई दिशा मुहैया करा रहा है

सम्पादक मंडल

Address: Harihar Bhavan Nowgong Dist. Chatarpur Madhya Pradesh ,

Mobile No.  : 98931-96874

Email : santoshgangele92@gmail.com ,

Web : www.ganeshshankarsamacharsewa-in.preview-domain.com

Web : www.gsssnews.in

© 2025 Ganesh Shankar News,  Website Design & Develop by  e-Suvidha Technologies