Thursday, April 25News That Matters

ग्वालियर

AAP की प्रदेश उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पति ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, दो घायल

ग्वालियर : नवंबर 14, 2023

मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच आप पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि राय गुप्ता पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि हमला नेत्री के पति द्वारा ही किया गया है। बीती रात दीवाली के पूजन को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था जिसके बाद पति ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार सिटी सेंटर क्षेत्र में आप नेत्री रुचि गुप्ता का फिटनेस एंड ब्यूटी सेंटर है, जहां बीती रात रविवार को वह पूजन के लिए पहुंची थी। पूजन कर रही थी, तभी आप नेत्री का पति संदीप ठाकुर ब्यूटी सेंटर पर पहुंचा और बिना कुछ कहे ही मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर मौजूद फिटनेस सेंटर के स्टाफ ने जब रोकना चाहा तो वह पिस्तौल लहराते हुए मौके से भाग खड़ा हुआ। इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जहां उसे 32 बोर के दो खाली खोखे मिले।

बताया जा रहा है कि इस दौरान दो कर्मचारी भी घायल हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो कुछ समय से आप नेत्री रुचि गुप्ता और उनके पति संदीप ठाकुर के बीच विवाद चल रहा था। वहीं सेंटर पर रुचि गुप्ता पूजा करने पहुंची। तभी उसके पति संदीप ठाकुर वहां आ गया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में केंद्र के दो कर्मचारी उज्जवल त्यागी और निखिल शर्मा घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। केंद्र के अन्य कर्मचारियों ने जब संदीप ठाकुर को पकड़ने का प्रयास किया तो वह अपनी कर से मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने कहा है कि घटना में घायल हुए कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आप पार्टी नेत्री और पति के बीच डिवोर्स का मामला चल रहा है, उसी को लेकर पति ने हमला किया था।

तानसेन समारोह-2022, बटेश्वर की शिव वीथिका में स्वरों का मेला

गुरुवार को प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल बटेश्वर में भी शास्त्रीय संगीत के स्वर गूंजे

संभागीय आयुक्त, कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने किया स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण

ग्वालियर :  नवम्बर 11, 2022

संभागीय आयुक्त श्री दीपक सिंह ने गुरुवार को स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही एक हजार बिस्तर के अस्पताल को जयारोग्य अस्पताल से कनेक्ट करने वाले मार्ग को लेकर निरीक्षण कर संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल, सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती नीतू माथुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।