Spread the love

 मई 10, 2024

ग्राम गुर्रा एवं रामपुर में दागना कुप्रथा रोकने हेतु आयोजित हुआ कार्यक्रम

दागना कुप्रथा रोकने हेतु कलेक्टर श्री तरुण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर, ब्यौहारी, बुढार एवं गोहपारू के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज  जिले के ग्राम गुर्रा एवं रामपुर में महिलाओं को दागना कुप्रथा रोकने हेतु दीवार लेखन, डोर-टू-डोर, नाराकंन, पोस्टर आदि के माध्यम से जागरूक किया गया। साथ ही मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं को समझाइए दी जा रही है कि बच्चों को दागना कानूनन अपराध है, बच्चों को दागने पर संबंधितों के विरूद्व 1 लाख रूपये का जुर्माना और 3 साल की सजा हो सकती है, यादि  कोई बच्चा बीमार होता है तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और डॉक्टर की सलाह से उपचार कराएं। मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि छोटे बच्चों को निमोनिया होने पर दागे नही न ही किसी के बहकावे में आकर दागे, दागने से बच्चों के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है। दागना कुप्रथा रोकने हेतु चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं को बच्चों को न दागने हेतु शपथ भी दिलाई गई। जन जागरूकता अभियान में ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सचिव, रोजगार सहायक, बीएलओ सहित अन्य मैदानी अधिकारी शामिल थें। गौरतलब है कि जिले को दागना मुक्त बनाने हेतु 10 मई 2024 तक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता की आजादी को ध्यान में रख कर ही हमने पत्रकारिता की शुरुआत की है. वर्तमान परिवेश की परिश्थितियों को समझते हुये क्रांति के इस युग में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समाज में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर समाज को एक नई दिशा मुहैया करा रहा है

समाचार

सम्पादक मंडल

Address: Harihar Bhavan Nowgong Dist. Chatarpur Madhya Pradesh ,

Mobile No.  : 98931-96874

Email : santoshgangele92@gmail.com ,

Web : www.ganeshshankarsamacharsewa-in.preview-domain.com

Web : www.gsssnews.in

Ganesh Shankar Samachar Seva  @2024. All Rights Reserved.