Spread the love

03 फरवरी 2026
इंदौर में मेडिकल फर्स्ट ईयर के छात्र ने की आत्महत्या

इंदौर में स्थित एमजीएम डॉक्टर आंबेडकर हॉस्पिटल के हॉस्टल में मेडिकल प्रथम वर्ष के छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान अंतरिक्ष अग्रवाल के रूप में हुई है, जो हॉस्टल के रूम नंबर 43 में रहता था।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जब छात्र कॉलेज से लौटे और अंतरिक्ष अग्रवाल के कमरे का दरवाजा खटखटाया गया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक प्रतिक्रिया न मिलने पर मामले की सूचना हॉस्टल प्रशासन को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलने पर छात्र का शव कमरे के अंदर मिला। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना के बाद से हॉस्टल और कॉलेज परिसर में शोक का माहौल है।

अप्रैल 25, 2024

बिजली बिलों पर मतदान की अपील का संदेश

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी बिजली बिलों पर मतदान का संदेश आकर्षक रूप से दिया जा रहा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार चुनाव का पर्व देश का गर्व लोगो के साथ मतदान करने की अपील की जा रही है। श्री तोमर ने बताया कि 1 अप्रैल से 24 अप्रैल तक कृषि क्षेत्र के आठ लाख एवं गैर कृषि क्षेत्र के करीब 30 लाख बिजली बिलों पर मतदान करने का संदेश प्रसारित किया गया है। यह कार्य मई पहले सप्ताह तक जारी होने वाले बिलों तक चलेगा। प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने बताया कि विद्युत वितरण कंपनी ने कार्टून के माध्यम से भी मतदान करने की अपील का प्रभावी संदेश तैयार किया है। यह सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जाएगा।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता की आजादी को ध्यान में रख कर ही हमने पत्रकारिता की शुरुआत की है. वर्तमान परिवेश की परिश्थितियों को समझते हुये क्रांति के इस युग में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समाज में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर समाज को एक नई दिशा मुहैया करा रहा है

सम्पादक मंडल

Address: Harihar Bhavan Nowgong Dist. Chatarpur Madhya Pradesh ,

Mobile No.  : 98931-96874

Email : santoshgangele92@gmail.com ,

Web : www.ganeshshankarsamacharsewa-in.preview-domain.com

Web : www.gsssnews.in

© 2025 Ganesh Shankar News,  Website Design & Develop by  e-Suvidha Technologies