Spread the love

सिवनी में धूमधाम से मनाया गया निषाद राज जन्मोत्सव: ‘जय निषाद राज’ के जयघोष के साथ निकली भव्य रैली

24 मार्च 2026

सिवनी | जिला मुख्यालय सहित पूरे अंचल में 23 मार्च को भगवान श्री निषाद राज का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मांझी समाज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाजजन, महिलाएं और युवा शामिल हुए।

भव्य रैली में गूंजे जयघोष

जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य रैली निकाली गई, जिसमें “जय निषाद राज” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। रैली में शामिल लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए और हाथों में झंडे-बैनर लेकर चल रहे थे।

सामाजिक एकता का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान निषाद राज के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी

इस आयोजन में महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। सभी ने उत्साहपूर्वक रैली और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

जन्मोत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन भी किए गए, जिनमें भजन-कीर्तन और समाज के इतिहास से जुड़े प्रसंग प्रस्तुत किए गए।

प्रशासनिक व्यवस्थाएं रहीं दुरुस्त

रैली और कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

समाज में बढ़ा उत्साह

निषाद राज जन्मोत्सव के इस आयोजन से समाज में उत्साह और गर्व की भावना देखने को मिली। लोगों ने इसे अपनी संस्कृति और परंपरा को सहेजने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।




सिवनी में बाइक फिसलने से दो युवक घायल: घंसौर अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस ने सावधानी बरतने की अपील

28 फरवरी , 2026

सिवनी जिला के घंसौर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। हादसा गोरखपुर गांव के पास उस समय हुआ जब दोनों युवक बाइक से जा रहे थे और अचानक वाहन फिसल जाने से सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है और किसी को गंभीर आंतरिक चोट नहीं आई है।

कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर हल्की नमी और कंकड़ होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे चालक नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक फिसल गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने दी सलाह
घटना के बाद पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ग्रामीण व कच्चे मार्गों पर विशेष सावधानी बरतें, तेज गति से वाहन न चलाएं और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। पुलिस का कहना है कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण होती हैं, जिन्हें सावधानी से रोका जा सकता है।

क्षेत्र में बढ़ रहे सड़क हादसे
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ी हैं, खासकर सुबह और शाम के समय जब सड़क पर नमी या धूल अधिक रहती है। उन्होंने प्रशासन से मार्गों की नियमित सफाई और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि मामले की औपचारिक सूचना दर्ज कर ली गई है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



जनसुनवाई में 158 फरियादी पहुंचे, कलेक्टर ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया

Feb 04, 2026

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में जिलास्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें कुल 158 आवेदक अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

 

जनसुनवाई के दौरान तहसील बरघाट के ग्राम खुर्सीपार खुर्द निवासी बसीराम चौहान ने मृत्यु उपरांत सहसेवा अनुदान राशि दिलाने की मांग की। तहसील सिवनी के ग्राम बोरदई निवासी हकीम खान ने राशन कार्ड, पात्रता पर्ची और आयुष्मान कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। इसी तरह ग्राम ढेंकी निवासी रामकुमार यादव ने खाद्यान्न उपलब्ध कराने, ग्राम खिरखिरी निवासी सुमंत्रा परते ने संबल कार्ड बनाए जाने, ग्राम पीपरडाही निवासी वंदना जावरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा पवन जावरे ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने का आवेदन दिया।

 

तहसील केवलारी के ग्राम बगलई निवासी तेजलाल बघेल ने आवासीय पट्टा, ग्राम पनवास निवासी भगवत सिंह बघेल ने मकान का पट्टा तथा ग्राम दुकली निवासी पुन्नूलाल धुर्वे ने कृषि हेतु घासमद भूमि का स्थायी पट्टा दिलाने की मांग रखी। ग्राम जैतपुरकला निवासी करतार सिंह बघेल ने जन्म प्रमाण पत्र, महावीर वार्ड सिवनी निवासी ज्योति नामदेव ने बीपीएल सूची में नाम जोड़ने व राशन कार्ड बनवाने, वहीं तहसील छपारा के विवेकानंद वार्ड निवासी रामेश्वर बंजारे सहित वार्डवासियों ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की।

 

इसके अलावा ग्राम उड़ेपानी निवासी सुन्ने सिंह नेटी ने आमाटोला तक पहुंच मार्ग निर्माण व सीमांकन, ग्राम बरेलीपार रैयत निवासी धुन्नू परधान ने सीमांकन, केवलारी निवासी संजू उइके ने अंत्येष्टि एवं अनुग्रह राशि, तहसील लखनादौन के ग्राम धूमा निवासी महेन्द्र नामदेव ने बसों में अधिक किराया वसूली की शिकायत, तहसील कुरई के ग्राम चक्की खमरिया निवासी सुनीता चौरसिया ने राजस्व अभिलेख में पुत्र का नाम दर्ज कराने तथा शास्त्री वार्ड सिवनी निवासी अंजली डहेरिया ने गंभीर बीमारी के उपचार के लिए पुरानी समग्र आईडी बहाल कर आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी।कलेक्टर ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और आवेदकों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


 
 

 

पी. एच. सी.  मुंगवानी में प्रसूति महिलाओं को दिया गया आयुर्वेद नवाचार के अंतर्गत लाभ

पी. एच. सी.  मुंगवानी में प्रसूति महिलाओं को दिया गया आयुर्वेद नवाचार के अंतर्गत लाभ

सिवनी : Nov, 04, 2024, 

संचालनालय आयुष मध्यप्रदेश के आदेशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी सिवनी डॉ. यशवंत कुमार माथुर के मार्गदर्शन में नवम आयुर्वेद दिवस वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार के अंतर्गत  पी. एच. सी.  मुंगवानी में महिलाओं को आयुर्वेद की महत्ता बताते हुए  दिनचर्या, रात्रिचर्या एवं ऋतुचर्या के लाभ एवं महिला स्वास्थ्य  एवं गर्भावस्था संबंधी समस्याओं के प्रति आयुर्वेद के समग्र द्रष्टिकोण जैसे योगासन, आहार, विहार को समझाया गया तथा जीवन शैली संबंधित दिशा निर्देश देकर आयुर्वेद के माध्यम से महिलाओं के सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया।



  

डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाईन काउंसलिंग के लिए समय सारणी जारी

डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाईन काउंसलिंग के लिए समय सारणी जारी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाईन काउंसलिंग के लिए समय सारणी जारी

सिवनी : जून 24, 2024

प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सत्र 2024-25 में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसिलिंग समय सारणी जारी की गई है। प्रथम चरण का पंजीयन 17 जुलाई रात्रि 11:45 तक किया जा सकेगा।               प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राएं www.dte. mponline.gov.in में जाकर काउंसलिग के लिये “कोर्स चुने” ऑप्सन का चयन करें तथा डिप्लोमा प्रोग्राम के अंतर्गत “इंजीनियरिंग डिप्लोमा’ का चयन कर प्रवेश के संबंध में समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, अथवा निम्न नम्बरो पर संपर्क करें श्री आर. के. दुबे विभागाध्यक्ष /नोडल आफिसर मो.नं. 9329937239, श्री पी. एस. बघेल, प्र. विभागाध्यक्ष सिविल इजी मो. नं. 8109406225 श्री देवेश मेहरा, प्र.मैकेनिकल इंजीनियरिंग मो नं. 9424666641 श्री के. के. मेश्राम प्र. विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रिकल इंजी. मो.न. 9993798079 श्री आशिष मरावी प्र. विभागाध्यक्ष कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग मो. नं. 9424341380 श्री के. एल बारसिथा, प्र. प्रवेश मो.नं. 6260272805 से संपर्क कर सकते है। डिप्लोमा पाठ्यक्रम की उपयोगिता तथा प्रवेश संबंधी जानकारी प्रदान करने हेतु पॉलीटेकनिक महाविद्यालय सिवनी में दिनांक 28/06/2024 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राएं तथा अभिभावकगण उपस्थित होकर लाभ ले सकते हैं।    


मई 16, 2024

बारिश के दौरान आसमान से बिजली गिरने पर दो की मौत, एक झुलसा

इन दिनों जिले भर में गरज-चमक के साथ वर्षा, ओलावृष्टि, तेज हवाओं के चलते जनजीवन जहां बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। धूमा क्षेत्र के कई गांव में मंगलवार को गरज-चमक के साथ हुई तेज वर्षा के दौरान आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति झुलस गया है, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज जबलपुर ले जाया गया है।

धूमा थाना प्रभारी सतीश उईके ने बताया कि आसमानी बिजली से गिरने से भुरकुंडी गांव निवासी विनीता पति विनोद मरावी (26) व केवलारी धाधर खैरी थाना धूमा निवासी दशरथ पुत्र ऐतन यादव (45) की मौत हो गई। वहीं बंटवानी घंसौर निवासी बुद्धू सिंह पुत्र चतुरसिंह (48) रहलोनरोड गांव के पास आसमानी बिजली गिरने से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए धूम अस्पताल लाया गया।यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया जहां उसका उपचार जारी है।


अप्रैल 25, 2024

कृषक श्री सनोडिया एवं श्री पंचेश्वर ने नरवाई न जलाकर डिकम्पोजर के माध्यम से बनाई खाद नरवाई से बनी खाद से बढ़ा फसल उत्पादन

विकासखण्ड सिवनी के ग्राम एरपा के कृषक दुलीचंद सनोडिया द्वारा डिकम्पोजर का उपयोग कर नरवाई का बेहतर प्रबंधन किया है। साथ ही साथ नरवाई से खाद बनाकर अपनी कृषि आय को भी बढ़ाया है। कृषक श्री सनोडिया बताते हैं कि उनके द्वारा खेत में नरवाई नही जलाई जाती बल्कि डिकम्पोजर का उपयोग कर के नरवाई को  खाद के रूप में बदल देते हैं। जिसका उपयोग उनके द्वारा आगामी फसलों में किया गया। इसके साथ ही उन्होंने डिकम्पोजर का प्रयोग बीज उपचार  एवं खड़ी फसल में पर्णीय छिड़काव में भी किया है। जिससे उन्हें फसल में अच्छा लाभ मिला तथा गेंहू फसल में प्रति एकड़ 19 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त हुआ।       ऐसा ही उदाहरण सिवनी विकासखण्ड के ग्राम पीपरडाही के कृषक अर्जुन पंचेश्वर द्वारा भी प्रस्तुत किया गया है। कृषक अर्जुन पंचेश्वर द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा खेत में नरवाई नही जलाई जाती बल्कि डिकम्पोजर का प्रयोग कर के नरवाई को खाद के रूप में बदल देते हैं। कृषक श्री अर्जुन पंचेश्वर बताया कि डिकम्पोजर खाद के उपयोग से उन्हें इसका लाभ आगामी फसल में होता हैं, उनके द्वारा 1 एकड़ में 3 से 4 फसल जिसमे मक्का , स्वीट कॉर्न, गोभी, लौकी आदि शामिल हैं। नरवाई के डिकम्पोजर के माध्यम से प्रबंधन से कृषक श्री पंचेश्वर न केवल आय बढ़ी है साथ ही पर्यावरण का संरक्षण भी हुआ हैं। 

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता की आजादी को ध्यान में रख कर ही हमने पत्रकारिता की शुरुआत की है. वर्तमान परिवेश की परिश्थितियों को समझते हुये क्रांति के इस युग में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समाज में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर समाज को एक नई दिशा मुहैया करा रहा है

सम्पादक मंडल

Address: Harihar Bhavan Nowgong Dist. Chatarpur Madhya Pradesh ,

Mobile No.  : 98931-96874

Email : santoshgangele92@gmail.com ,

Web : www.ganeshshankarsamacharsewa-in.preview-domain.com

Web : www.gsssnews.in

© 2025 Ganesh Shankar News,  Website Design & Develop by  e-Suvidha Technologies