Spread the love

कटनी में नवरात्रि के बीच गैस संकट गहराया: खाली सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे लोग, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़

24 मार्च 2026

कटनी | जिले में नवरात्रि के दौरान एलपीजी गैस का संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। त्योहार के चलते ईंधन की बढ़ी मांग और वितरण व्यवस्था में आई गड़बड़ी के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

खाली सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे लोग

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कई इलाकों में लोग खाली सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतर आए और गैस सप्लाई की मांग करने लगे। इससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विरोध और नाराजगी का माहौल बन गया।

एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

अवकाश के बाद जैसे ही गैस एजेंसियां खुलीं, माधवनगर से लेकर नई बस्ती तक एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग गईं। उपभोक्ता घंटों इंतजार करने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल पाने से परेशान नजर आए।

त्योहार के कारण बढ़ी मांग

नवरात्रि के दौरान उपवास और धार्मिक आयोजनों के चलते घरों में गैस की खपत बढ़ जाती है। इस बार मांग में अचानक बढ़ोतरी के कारण सप्लाई सिस्टम चरमरा गया।

वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने गैस वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय पर सप्लाई नहीं होने से आमजन को परेशानी हो रही है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद सही तरीके से वितरण नहीं किया जा रहा।

प्रशासन से की गई शिकायत

नाराज उपभोक्ताओं ने प्रशासन से शिकायत कर जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द गैस उपलब्ध नहीं कराई गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

एजेंसियों ने बताई सप्लाई की समस्या

गैस एजेंसियों का कहना है कि सप्लाई में कमी और देरी के कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

जल्द राहत की उम्मीद

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी है और आपूर्ति को सुचारू करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं।


मध्यप्रदेश विधानसभा में आदिवासी जमीन और खनन पर हंगामा: कांग्रेस ने संजय पाठक की कंपनियों पर उठाए सवाल

28 फरवरी , 2026

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आदिवासियों की जमीन और कथित बेनामी लेनदेन के मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्षी दल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक से जुड़ी कंपनियों ने गरीब आदिवासियों के नाम पर बड़ी मात्रा में जमीन खरीदी है और सरकार से इस मामले में कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस का आरोप—आदिवासियों के नाम पर खरीदी गई जमीन

कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने सदन में कहा कि बीपीएल कार्डधारी चार आदिवासियों के नाम पर करीब 1143 एकड़ जमीन खरीदी गई है। उनका आरोप था कि यह जमीन वास्तव में प्रभावशाली लोगों और कंपनियों के नियंत्रण में है और इसमें बड़े पैमाने पर बेनामी लेनदेन की आशंका है। उन्होंने सरकार से पूछा कि यदि जांच एजेंसियों के पास जानकारी है तो अब तक वसूली या कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में जमीन खरीद के नियम सख्त होने के बावजूद इस तरह की खरीद-फरोख्त कैसे संभव हुई, इसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।

भाजपा की प्रतिक्रिया

विवाद के केंद्र में आए विधायक संजय पाठक ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को संदेह है तो जांच करा ली जाए, सच सामने आ जाएगा। सत्तापक्ष के सदस्यों ने भी विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाया और कहा कि बिना प्रमाण किसी की छवि खराब करना उचित नहीं।

सदन में हंगामा, कार्यवाही प्रभावित

मुद्दा उठते ही सदन में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विपक्षी सदस्य जांच की मांग पर अड़े रहे, जबकि सत्तापक्ष ने आरोपों को खारिज किया। स्थिति इतनी गर्म हो गई कि कुछ समय के लिए कार्यवाही बाधित करनी पड़ी।

जांच की मांग तेज

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आदिवासी जमीन और खनन से जुड़े मुद्दे संवेदनशील होते हैं और ऐसे मामलों में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। विपक्ष ने मांग की है कि मामले की न्यायिक या उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि यदि कोई अनियमितता हुई है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके।

फिलहाल सरकार की ओर से औपचारिक जांच की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सदन में उठे इस मुद्दे ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है और आने वाले दिनों में इस पर बहस और तेज होने की संभावना है।


कटनी मामला: किशोरी ने काउंसिलिंग में किया खुलासा, गैंगरेप नहीं बल्कि साथी से बने थे संबंध

 04 Feb 2026

कटनी में किशोरी ने पहले यह बताया था कि जिस स्कूल में वह पहले पढ़ती थी, उसके साथ पूर्व के स्कूल में तीन छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। उस दौरान वे तीनों चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई और मामला स्वजनों से छिपाए रखा। प्रसव के बाद जब वापस काउंसिलिंग की गई तो खुला राज। एनकेजे थाना क्षेत्र की एक किशोरी के पेट में दर्द होने पर स्वजन सोमवार की रात को उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे थे। जहां पर उसके गर्भवती होने की जानकारी स्वजनों को लगी।

उसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस के सामने किशोरी ने रात को पूछताछ में स्कूल के ही तीन छात्रों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की बात कही थी। जिसके बाद पुलिस ने उसका सुरक्षित प्रसव कराते हुए मामला जांच में लिया था। प्रसव बाद पुलिस ने महिला थाना व बाल कल्याण समिति के माध्यम से जब किशोरी की संयुक्त काउंसिलिंग कराई तो मामला स्पष्ट हुआ कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ था। किशोरी के ही एक मित्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ करते हुए मामले की जांच कर रही है।


 

 

बजरंग गौशाला पठरा में विधायक श्री सिंह की मौजूदगी में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा

बजरंग गौशाला पठरा में विधायक श्री सिंह की मौजूदगी में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा

कटनी : सोमवार, नवम्बर 4, 2024

कटनी  (4 नवम्बर ) –    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार विगत दिवस स्वयं सहायता समूह  द्वारा संचालित जिले की सभी गौशालाओं में धूमधाम से गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।             गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के दौरान बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह के मुख्य आतिथ्य में बजरंग गौशाला पठरा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री सिंह द्वारा गोरैया बाबा, भगेश्वरबाबा तथा गौ माता का पूजा अर्चना श्रीफल,फूल माला चढ़ाकर की गई। तत्पश्चात पवन स्वसहायता समूह की महिलाओं रानी सिंह, बाबी कोल, पार्वती, राजकुमारी, संध्या, सविता, सरस्वती, स्नेहा सिंह आदि के  द्वारा गोवंश को केला सेव दलिया गुड चना खिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान पवन स्वसहायता समूह की मातृशक्ति सहित सरपंच अशोक सिंह, उप सरपंच अनिल सिंह बघेल, पंचगण अमरजीत सिंह, सुशीला ,सीमा, ग्रामीण  बाबू सिंह, सुखी लाल ,नाथु सिंह, मनीष चौधरी, लाल सिंह दीपक कोल, पंजाब सिंह, नरेंद्र दहिया, सुखसेन कोल, दर्शन लाल, इत्यादि की उपस्थिति रही।


जिले में 1672 बूथों पर पिलाई गई पोलियो की दवा 24 एवं 25 जून को भी संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान घर -घर जाकर छूटे बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियों की दवा

जिले में 1672 बूथों पर पिलाई गई पोलियो की दवा 24 एवं 25 जून को भी संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान घर -घर जाकर छूटे बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियों की दवा

कटनी : सोमवार, जून 24, 2024,

कटनी (23 जून ) –  राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान के तहत रविवार को जिले के 0 से 5 वर्ष तक के कुल 1 लाख 73 हजार 469 बच्चो को पोलियो की दवा पिलाने के निर्धारित लक्ष्य के  विरूद्ध 85 फीसदी से अधिक बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। रविवार को बूथ पर जाकर पोलियों की दवा पीने से वंचित बच्चों को स्वास्थ्य कर्मी अब घर-घर पहुंचकर 24 जून और 25 जून को पोलियो की दवा पिलायेंगे। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने 0 से 5 वर्ष के पालकों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को दवा पिलाने के लिए घर पहुंचने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सहयोग करे और अपने बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलवाये।पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ वाय सुब्बाराव ने  जिला चिकित्सालय पोलियो बूथ मे पहुंचकर बच्चे को पिलाकर जिले मे पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया। रविवार को आयोजित अभियान के दौरान जिले के 85 फीसदी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर सुविधा की दृष्टि से दवा पिलाने  कुल 1 हजार 672 बूथ बनाये गये थे। जिसमे 3 हजार 525 कर्मचारी कार्यरत रहे। 24 एवं 25 जून को उक्त कर्मचारी अब घर -घर पहुंचकर पोलियो की दवा पीने से वंचित रह गये बच्चों को पोलियों की दवा पिलाएगें।कलेक्टर श्री प्रसाद ने  समस्त कटनीवासियों से अपील की है कि अपने 0 से 5 वर्ष को पोलियो की दो बूंद दवा आवश्यक रूप से पिलवायें एवं कटनी जिले के साथ सम्पूर्ण भारत को पोलियो से मुक्त रखे जाने हेतु अपना सहयोग प्रदान करे।


मई 16, 2024

बड़े व्यापारियों के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

मध्य प्रदेश के कटनी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां जबलपुर और भोपाल के आयकर विभाग के सैकड़ों अधिकारियों की टीम ने अनिल इंडस्ट्रीज सहित कई बड़े व्यापारियों के बहुत से ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। बता दें कि यह सभी व्यापारी दाल मिल और चावल मिल का व्यापार करते हैं। जिनमें से एक सबसे बड़ा व्यापार करने वाले अनिल इंडस्ट्रीज के तीन भाइयों के घरों और उनके अन्य ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। इससे पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने आज सुबह-सुबह सभी जगहों पर दबिश देते हुए कागजातों को खंगालना शुरू कर दिया है।

पहुंचे 100 से ज्यादा अधिकारी

बता दें कि आज सुबह करीब 50 से ज्यादा लग्जरी कारों से जबलपुर भोपाल के अधिकारियों के दल पहुंची और माधवनगर की प्रतिष्ठित फर्म अनिल इंडस्ट्रीज के अलावा कई बड़े व्यापारियों के ठिकानों व उनके घरों पर छापा मारा। इसके अलावा, टीम द्वारा मिल सहित अनिल के निरंकारी भवन के सामने स्थित बंगलों में भी जांच-पड़ताल कर रही है। बता दें कि इनकम टैक्स दल के साथ पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है।

2 दिनों तक जांच चलने का अनुमान

मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग को सूचना मिली थी अनिल इंडस्ट्रीज और कई बड़े व्यापारी टैक्स चोरी कर रहे हैं। जिसपर कार्रवाई करते हुए आज सुबह इनके कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। बता दें कि अनिल इंडस्ट्रीज उद्योग में जिले का एक उभरता नाम है। हालांकि, पिछले कई दिनों से यह इनकम टैक्स विभाग के निशाने पर था। दरअसल, इन बड़े व्यापारियों पर अरबों के कर चोरी की आशंकाएं जताई जा रही है। वहीं, करीब 2 दिनों तक जांच चलने का अनुमान लगाया जा रहा है।


अप्रैल 25, 2024

मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित दंगल कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता बने जबलपुर के पहलवान अक्षय चक्रवर्ती

कटनी (23 अप्रैल) –  परंपरागत खेल प्रतियोगिता दंगल-कुश्ती के माध्यम से 26 अप्रैल को खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के लिए होने वाले मतदान में मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने का अभिनव नवाचार किया गया। इस दंगल एवं कुश्ती प्रतियोगिता मे विभिन्न जिलों से आए 16 पहलवानों ने शिरकत की गई।            प्रतियोगिता में जबलपुर जिले के पहलवान अक्षय चक्रवर्ती विजयी बने और 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि जीती। वहीं कटनी जिले के पहलवान धरम वंशकार उपविजेता रहे, जिन्हे 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। दंगल एवं कुश्ती प्रतियोगिता में सागर, दमोह, जबलपुर, रीवा सतना सहित उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंच आपनांए।            परंपरागत और प्राचीन खेल कुश्ती – दंगल को प्रोत्साहित करनें मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को कटनी शहर के साधुराम स्कूल परिसर मे कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित कर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस को बढ़-चढ़कर मतदान करने का संदेश दिया गया और 26 अप्रैल को स्वयं मतदान करने और परिवारजनों सहित अन्य लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करने की शपथ ली। 

इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने दंगल स्थल पर पहुंचकर प्रदेश के अन्य जिलों से यहां प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे पहलवानों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल, उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार, प्रोफेसर माधुरी गर्ग, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक मौजूद रहे। कलेक्टर ने यहां मौजूद रहकर रोमांचक दंगल-कुश्ती प्रतियोगिता के प्रतिभागी पहलवानों द्वारा अपने प्रतिद्धंदी को हराने हेतु लगाये जा रहे दांव-पेच धोबी पछाड, टंगडी, जांघियां दांब, काखी दांव, बगलडूबर दांव, निकाल दांव आदि का लुत्फ उठाया और तालिया बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। देशी अंदाज में कुश्ती की इस प्रतियोगिता में पहलवान द्वारा दांव को पूरा करने के लिए किये जाने वाले प्रयास को पेच कहा जाता है और अगर पेच सही हुआ तो दांव भी जोरदार लगता है।                        बताते चलें कि मतदाता जागरूकता के तहत जिले के इतिहास में पहली बार जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा दंगल- कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसकी कटनी वासियों ने भरपूर सराहना की।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता की आजादी को ध्यान में रख कर ही हमने पत्रकारिता की शुरुआत की है. वर्तमान परिवेश की परिश्थितियों को समझते हुये क्रांति के इस युग में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समाज में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर समाज को एक नई दिशा मुहैया करा रहा है

सम्पादक मंडल

Address: Harihar Bhavan Nowgong Dist. Chatarpur Madhya Pradesh ,

Mobile No.  : 98931-96874

Email : santoshgangele92@gmail.com ,

Web : www.ganeshshankarsamacharsewa-in.preview-domain.com

Web : www.gsssnews.in

© 2025 Ganesh Shankar News,  Website Design & Develop by  e-Suvidha Technologies