Spread the love

मातृ-शिशु स्वास्थ्य में उत्कृष्ट कार्य: शाजापुर मेडिकल टीम को ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार’ से सम्मान

शाजापुर | 21 अप्रैल, 2026

शाजापुर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को राज्य स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। शाजापुर की मेडिकल टीम को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार (नवाचार हेतु) वर्ष 2024-25’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सिविल सर्विस दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि के पीछे जिले की स्वास्थ्य टीम द्वारा किए गए सतत प्रयास और नवाचारी पहलें हैं, जिनसे गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकीं। टीम ने ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, नियमित जांच, पोषण जागरूकता और सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए।

कार्यक्रम में राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में यह सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान शाजापुर टीम के कार्यों की सराहना करते हुए इसे अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाए गए, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसके साथ ही, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी ने भी इस सफलता में अहम भूमिका निभाई।

इस सम्मान के बाद जिले के स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा का काम करेगा और वे भविष्य में भी इसी तरह बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।



_____________________________________________________________
शाजापुर में 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान की शुरुआत: विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई

24 मार्च 2026

शाजापुर | जिले में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मंगलवार को
100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर लोगों को टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सिविल सर्जन ने दिखाई हरी झंडी

रैली की शुरुआत जिला अस्पताल परिसर से दोपहर करीब 12 बजे हुई, जिसे सिविल सर्जन डॉ. बी.एस. मैना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली

यह रैली नई सड़क, नाग-नागिन रोड और मगरिया चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने टीबी से बचाव और समय पर उपचार के संदेश लिखी तख्तियां और बैनर हाथों में लिए हुए थे।

लोगों को किया गया जागरूक

रैली के माध्यम से लोगों को बताया गया कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है, बशर्ते समय पर इसकी पहचान और उपचार किया जाए। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और इलाज बीच में न छोड़ें।

100 दिन तक चलेगा अभियान

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किया गया यह 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान जिले में लगातार चलाया जाएगा। इसके तहत घर-घर सर्वे, जांच और मरीजों की पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ा जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले को टीबी मुक्त बनाना और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

जनभागीदारी पर जोर

कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ-साथ स्कूली छात्र, स्वयंसेवी संगठन और आम नागरिक भी शामिल हुए। सभी ने टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।


शाजापुर में सेवानिवृत्ति पर प्रद्युम्न व्यास का सम्मान: विद्युत विभाग ने दी विदाई


शाजापुर | 28 फरवरी , 2026

शाजापुर | मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के वृत्त कार्यालय में कार्यालय सहायक श्रेणी-II पद पर कार्यरत प्रद्युम्न व्यास 28 फरवरी 2026 को अर्धवार्षिक सेवा आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। उनके लंबे और समर्पित सेवा जीवन को देखते हुए विभाग और सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

सेवानिवृत्ति समारोह मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। समारोह में उनके सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यास के कार्यों की सराहना की और उन्हें उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयों ने उनके समर्पण, निष्ठा और कार्यकुशलता की तारीफ करते हुए कहा कि प्रद्युम्न व्यास ने कार्यालय सहायक के रूप में अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया।

इस अवसर पर व्यास को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उनके सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। व्यास ने अपनी सेवानिवृत्ति भाषण में कहा कि विभाग में काम करना उनके लिए गर्व की बात रही और उन्होंने अपनी सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी नए कर्मचारियों को मेहनत, अनुशासन और निष्ठा का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय कर्मचारी, यूनियन के प्रतिनिधि और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सेवानिवृत्ति के इस मौके ने कार्यालय में व्यास की कड़ी मेहनत और सहयोगपूर्ण स्वभाव को याद करने का अवसर प्रदान किया।

प्रद्युम्न व्यास के योगदान को याद करते हुए अधिकारियों ने कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ आने वाले कर्मचारियों को हमेशा मिलेगा। इस प्रकार व्यास की सेवाओं और योगदान को विद्युत विभाग ने सम्मानित कर, उन्हें एक गरिमामय विदाई दी।


चिकन खाते वक्त हुआ हादसा, गले में अटकी हड्डी से बिगड़ी हालत—डॉक्टर की सूझबूझ से बची जान

शाजापुर में एक 24 वर्षीय युवक कन्हैयालाल के लिए चिकन खाना जानलेवा साबित होते-होते रह गया। गले में मुर्गे की हड्डी फंसने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर तेजपाल सिंह जादौन ने दूरबीन सर्जरी कर हड्डी सफलतापूर्वक निकाल दी। समय पर उपचार से युवक की जान बच गई और अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

शाजापुर : Feb 4, 2026

शाजापुर जिले में चिकन खाते समय हुई एक छोटी सी लापरवाही युवक के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी। गले में मुर्गे की हड्डी अटकने से कुछ ही देर में उसकी हालत गंभीर हो गई और सांस लेना तक मुश्किल हो गया। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सर्जरी का निर्णय लिया। डॉक्टरों की तत्परता से युवक की जान बच गई और बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

   जिला अस्पताल में ईएमटी डॉक्टर तेजपाल सिंह जादौन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना समय गंवाए दूरबीन तकनीक से ऑपरेशन किया। सावधानीपूर्वक की गई प्रक्रिया में गले में फंसी हड्डी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ऑपरेशन के बाद युवक की हालत में तेजी से सुधार हुआ और फिलहाल उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है। यह मामला दर्शाता है कि साधारण दिखने वाली घटनाएं भी गंभीर रूप ले सकती हैं और समय पर मेडिकल रिस्पॉन्स कितना महत्वपूर्ण होता है।

पूरा मामला क्या है
जानकारी के अनुसार शाजापुर जिले के कांजा गांव निवासी 24 वर्षीय युवक कन्हैयालाल घर पर भोजन कर रहा था। इसी दौरान चिकन खाते समय मुर्गे की एक हड्डी उसके गले में फंस गई। कुछ ही क्षणों में उसे तेज दर्द होने लगा और सांस लेने व निगलने में परेशानी शुरू हो गई। हालत बिगड़ती देख परिजन घबरा गए और बिना देरी किए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया


 

गणना एजेन्ट की नियुक्ति

मई 22, 2024

कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने बताया कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 21-देवास (अ.जा.) में समाविष्ट विधानसभा क्षेत्र 157 – आष्टा, 166 – आगर, 167 – शाजापुर, 168 – शुजालपुर, 169 – कालापीपल, 170-सोनकच्छ, 171 – देवास, 172- हाटपिपलिया निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मतगणना के लिए तारीख, समय और स्थान की सूचना राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों को दी जा चुकी है। उन्होंने कहा है कि गणना एजेण्ट नियुक्त करने के लिए फोटो सहित सूची मतगणना के लिये नियत 04 जून 2024 के तीन दिन पूर्व अर्थात 31 मई 2024 की शाम 5.00 बजे तक विधानसभा सेगमेंट क्षेत्र के लिए नियुक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को उपलब्ध करा दें।

विधानसभा क्षेत्र 167- शाजापुर के लिए अठारह + एक एवं अन्य विधानसभा सेगमेंट के लिए चौदह+एक गणना एजेन्ट नियुक्त कर सकते हैं। रिटर्निंग अधिकारी मुख्यालय पर डाकमत पत्र की गणना के लिए आठ टेबल लगायी जायेगी, जिस पर सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र के प्राप्त डाक मतपत्र + ETPBS की गणना की जायेगी। डाक मतपत्र के लिए गणना एजेंट नियुक्त कर सकते हैं। मतगणना हॉल में केवल उन्हीं गणना अभिकर्ताओं को प्रवेश करने की अनुमति दी जा सकेगी, जिनके पास रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त पहचान पत्र होंगे।

क्रमांक 111/809/चन्देलकर/उइके

मई 16, 2024

मतदान करो और कटिंग पर डिस्काउंट पाओ…

शाजापुर में एक सैलून संचालक ने अनोखी पहल शुरू की है। यह संचालक हैं जीवन वर्मा जो नई सड़क पर अपना सैलून संचालित करते हैं। चर्चा में जीवन वर्मा ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन में अब तक हुए दो चरणों में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा, जो उन्हें कतई अच्छा नहीं लगा। इसी के चलते उनके मन में विचार आया कि क्यों ना वे भी जिला प्रशासन का सहयोग कर मतदाताओं को जागरूक करने की पहल करें। उन्होंने इसकी शुरूआत की और उन्होंने अपनी दुकान पर एक पम्प्लेट चस्पा कर दिया, जिसमें लिखा गया है कि 13 मई सोमवार को मतदान करके निशान दिखाओ और कटिंग पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट पाओ।

हर ग्राहक को करते हैं जागरूक
हेयर सैलून संचालक वर्मा ने बताया कि एक अच्छी सरकार बने और हमारा देश तरक्की करे। इसके लिए हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। जिसके चलते वे अपने यहां आने वाले हर ग्राहक से कहते हैं कि गर्मी से न डरें, आप मतदान केंद्र जाइए। वहां आपको पानी, छांव सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। आप अपने मताधिकार का उपयोग करें। 


 अप्रैल 25, 2024

लोकसभा निर्वाचन के लिए माइक्रो आर्ब्जवर्स का प्रशिक्षण 25 अप्रैल को

लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए नियुक्त किए गए माईक्रो आर्ब्जवर्स को शाजापुर अनुभाग मुख्यालय पर इटर्नल स्कूल एबी रोड में 25 अप्रैल 2024 को दोपहर 2.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार  माईक्रो आर्ब्जवर्स को 08 कक्षों में प्रशिक्षण दिया जायेगा, इसके लिए प्रति कक्ष के लिए 2-2 मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किये गये हैं।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता की आजादी को ध्यान में रख कर ही हमने पत्रकारिता की शुरुआत की है. वर्तमान परिवेश की परिश्थितियों को समझते हुये क्रांति के इस युग में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समाज में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर समाज को एक नई दिशा मुहैया करा रहा है

सम्पादक मंडल

Address: Harihar Bhavan Nowgong Dist. Chatarpur Madhya Pradesh ,

Mobile No.  : 98931-96874

Email : santoshgangele92@gmail.com ,

Web : www.ganeshshankarsamacharsewa-in.preview-domain.com

Web : www.gsssnews.in

© 2025 Ganesh Shankar News,  Website Design & Develop by  e-Suvidha Technologies