Vidhan Sabha Election 2024 Result : हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17 आरक्षित सीटों में से सबसे ज्यादा नौ सीटें जीती, जबकि भाजपा को आठ सुरक्षित सीटों पर जीत मिली है। वहीं जम्मू कश्मीर में 16 सुरक्षित सीटों में से भाजपा को सात और नेकां को छह पर जीत मिली है।
हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम मंगलवार को आ गए। हरियाणा में ऐतिहासिक जीत के साथ भाजपा पहली ऐसी पार्टी बनी है जो लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी। वहीं जम्मू कश्मीर की सत्ता में 10 साल बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस की वापसी होगी।