कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, लश्कर कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर
श्रीनगर, 18 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को दक्षिण कश्मीर के देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर और मोस्ट वांटेड आतंकी मोहम्मद लतीफ भट मारा गया। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। […]










